Close
विश्व

स्पेन और पुर्तगाल में आसमान में चमकती दिखी रहस्यमय रोशनी

नई दिल्ली – स्पेन और पुर्तगाल में रात के दौरान आसमान में उठी नीली रोशनी ने लोगों को हैरान कर दिया। ये रोशनी इतनी तेज थी कि पूरा आसमान जगमगा उठा। उल्कापिंड के इस शानदार और आश्चर्यजनक नजारे को कई लोगों ने अपने कैमरे पर कैद किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। उल्कापिंड को कई एंगल से कैमरे में कैद किया गया है, लेकिन इन सबमें एक बात कॉमन है और वो है चमकीली नीली रोशनी, जिसने गायब होने से पहले पूरे आसमान को रोशन कर दिया। कई यूजर ने एक्स पर उल्कापिंड के आसमान में तेजी से जाते हुए वीडियो को शेयर किया है।

रात में हो गया ‘दिन’

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आसमान से कोई चमकीली चीज जमीन की ओर आती दिखाई दी। इससे तेज रोशनी पैदा हो रही थी। रोशनी इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा है जैसे दिन हो गया हो। इस घटना को कई लोगों ने अपने फोन और कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। स्पेन और पुर्तगाल के कई इलाकों में इस घटना को लोगों ने देखा।यह एक उल्कापिंड था, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही तेजी से जलने लगा। इसके जलने के कारण रात के अंधेरे में नीली रोशनी पैदा हुई। यह एक दिलचस्प और मजेदार खगोलीय घटना थी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे।

रहस्यमय रोशनी क्या है

ये रहस्यमय रोशनी क्या है, इसको लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं।कोई कह रहा है कि ‘वीडियो में दिख रही ये रहस्यमय वस्तु एक बोलाइड है।बोलाइड दरअसल एक प्रकार का चमकीला उल्का पिंड है, जो वायुमंडल में विस्फोटित होता है’, तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ‘वो एलियन है. धरती पर हाय बोलने के लिए आया है’.इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @dom_lucre नाम की आईडी से शेयर किया गया है।महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 48 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

Back to top button