x
ट्रेंडिंगभारत

GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड साइंस स्ट्रीम 12वीं का रिजल्ट जारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अहदाबाद – गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 4.7 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। बोर्ड द्वारा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (GSEB HSC Res) के नतीजों की घोषणा सुबह 9 बजे किए जाने के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। गुजरात बोर्ड से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से 12th/ HSC कक्षा का रिजल्ट आज यानी 9 मई 2024 को सुबह 9 बजे घोषित कर दिया जाएगा। गुजरात बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा होते ही लिंक आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर आवेदन परिणाम की जांच सकेंगे।

साइंस का 82.45% और जनरल का 91.84% रहा रिजल्ट

इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं के एग्जाम में साइंस स्ट्रीम में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 82.45% रहा। एग्जाम में कुल 1,30,650 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 91,625 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए।वहीं, जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट 91.84% रहा। इस स्ट्रीम में 3,79,759 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। एग्जाम में कुल 3,78,268 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए, जिसमें से 3,47,738 ने एग्जाम पास किया।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

गुजरात बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट ओपन हो जाएगी।
अब आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकेंगे।

Back to top button