x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस साल यानि की 2021 में पहली बार चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को नजर आने वाला है। हालांकि ये ग्रहण पूरे भारत में प्रभावी नहीं होंगे। बस नार्थ इंडिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। इस ग्रहण की अवधि 14 मिनट 30 सेकंड की होगी। जानकारी के मुताबिक, ये 26 मई को दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:22 बजे खत्म होगा।

जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, नार्थ और साउथ अमेरिका और ईस्ट महासागर में ही देखा जा सकता है। हालांकि ये एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारतीय धर्मशास्त्रों में ग्रहण का खास महत्व है। ग्रहण के वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

अविवाहित लड़के-लड़कियों सावधान!
चंद्र ग्रहण को अविवाहित लड़के-लड़कियों को नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनके प्रेम संबंध और विवाह में बाधा आती है क्योंकि चांद को श्राप मिला था इसलिए ग्रहण वाले दिन उसका दीदार करने से प्रेम और शादी में दिक्कते पैदा होती हैं।

ग्रहण के दौरान न करें इन कामों को –
– ग्रहण काल में भोजन न करें।
– गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
– सहवास न करें,
– झूठ न बोलें और ना ही सोए।
– पूजा स्थल को स्पर्श ना करें।
– मांस-मदिरा का सेवन ना करें।
– प्याज-लहसुन भी ना खाएं।
– झगड़ा-लड़ाई से बचें।
– क्लेश ना करें।
– तुलसी के पौधे को ना छूएं।

ग्रहण के दौरान जरूर करे ये काम –
– ग्रहण काल के दौरान अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए और इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
– हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
– भगवान विष्‍णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
– महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
– श्रीकृष्‍ण मंत्र- क्‍लीं कृष्‍णाय नम:
– श्रीराम का जाप: सीताराम
– तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।

Back to top button