x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Koffee With Karan 8 : अर्जुन कपूर ने अनन्या पांडे को लेकर कही ये बात ,आदित्य रॉय कपूर ने दिया ये रिएक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के आठवें एपिसोड का प्रोमो ऑनएयर हो चुका है। इस एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर खास मेहमान बनकर आने वाले हैं। दोनों की शो में खूब मस्ती देखने को मिलेगी। हालांकि प्रोमो देखने के बाद यूजर्स अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे हैं।

कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

‘कॉफी विद करण 8’ के नए एपिसोड का प्रोमो आ चुका है। इस गुरुवार यानी 14 दिसंबर को करण के शो में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। आदित्य का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, और वो वेकेशन पर भी साथ गए थे। ऐसे में करण जौहर अपने शो में आदित्य की खिंचाई न करें, भला ऐसा कैसे हो सकता है? करण तो करण, अर्जुन कपूर ने भी अनन्या के नाम पर आदित्य की खूब खिंचाई की। वहीं आदित्य ने रिवील किया कि वह अनन्या को सच में डेट कर रहे हैं या नहीं।इस प्रोमो में करण ने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को लेकर सवाल किया है, जिसके एक्टर ने काफी मजेदार जवाब दिया है. प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड के अनमैरिड बॉयज कह रहे स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों स्टार्स करण के काउच पर बैठते हैं और उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या को लेकर क्या बोले आदित्य

Koffee With Karan 8 का नया प्रोमो मजेदार है, और इसमें Arjun Kapoor व आदित्य एक-दूसरे के बारे में मजेदार खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण दोनों स्टार्स के एकदम डिफरेंट आउटफिट लुक को लेकर बात करते हैं. इसके बाद करण आदित्य से सवाल करते हैं कि- “खबरें हैं कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?” इसके जवाब में एक्टर कहते हैं कि- ‘मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना, मैं तु्म्हें कोई झूठ नहीं बताना चाहता. ‘

आदित्य रॉय कपूर ने दिया ये रिएक्शन

अनन्या और श्रद्धा संग आशिकी बात पर आदित्य ने दिखाई अर्जुन को आंख
इसके बाद करण दोनों स्टार्स से रैपिड फायर राउंड खेलते हैं. इस दौरान वे अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि अगर तुम लिफ्ट में श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ फंस गए तो क्या करोगे? इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं कि- आशिकी तो जरूर करता, पर किसके साथ करता ये नहीं पता. अर्जुन का ये जवाब सुन आदित्य रॉय कपूर हैरान रह जाते हैं और उन्हें आंखे दिखाते हैं. आदित्य की ऐसी हैरानीभरी शक्ल देख अर्जुन हंसते चंकी पांडे की नक्ल करते हुए कहते हैं कि-Just Joking “अरे मैं तो बस मजाक कर रहा था”. बता दें कि, कॉफी विद करण 8 के ये एपिसोड 14 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

कियारा और विक्की कौशल ने भी किए थे खुलासे

वहीं, ‘कॉफी विद करण 8’ के बीते एपिसोड में विक्की कौशल और और कियारा आडवाणी नजर आए थे। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के दिलचस्प किस्से शेयर किए। करण के शो में अब तक आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी और काजोल नजर आ चुकी हैं।

‘कॉफी विद करण’ 8 का प्रोमो देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के आठवें एपिसोड के प्रोमोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने अर्जुन कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, लोग करण जौहर के शो का भी मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर के प्रोमो को देखने के बाद लिखा, “करण जौहर प्लीज उन लोगों को बुलाना बंद करो, जिन्होंने बीते साल एक फिल्म भी नहीं की है। मुझे आपका शो पसंद है, लेकिन अब ये बोर होता जा रहा है, एक ही को हर बार शो में बुला रहे हो”।दूसरे यूजर ने लिखा, “अर्जुन ऐसा क्या कर रहा है, जो इसे शो में बुलाया है”। अन्य यूजर ने लिखा, “बजट कम है, लग रहा है इस सीजन का”। एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन कपूर को इतनी इम्पोर्टेंस क्यों दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह एक सोशलिस्ट हैं, एक्टर से ज्यादा”। हालांकि, कुछ फैंस अर्जुन कपूर के समर्थन में भी सामने आए हैं, जो बोल रहे हैं कि ये एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है।

अर्जुन-आदित्य ने एपिसोड में की ढेर सारी मस्ती

अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर करण जौहर के साथ ‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड में बहुत ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।एक तरफ जहां ‘आशिकी-2’ एक्टर अनन्या पांडे के साथ डेटिंग खबरों का जवाब देने से बचते हुए नजर आए, तो वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बारे में रयूमर्स थोड़े कम हो जाए। इस दौरान उन्होंने अनन्या पांडे का नाम लेकर आदित्य रॉय कपूर को काफी छेड़ते हुए नजर आए।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय ने रिलेशनशिप को नहीं किया कंफर्म

आपको बता दें कि बीते कुछ महीने से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क के चर्चे आम हैं. पिछले कुछ दिनों में दोनों की कई तस्वीरें साथ में आईं, जो वायरल हो गईं. यही नहीं दोनों ही सितारे वेकेशन पर भी साथ में दिखाई दिए थे. कई मौके पर एक साथ दिखने के बाद भी दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है.

Back to top button