Close
भारत

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर,कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – केंद्रीय पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि नाम बदलकर इतिहास नहीं बदले जा सकते।उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसा कहीं नहीं देखा कि नाम बदलकर इतिहास बदले जाते हैं। इतिहास जो है वो है, इसे आप नहीं बदल सकते।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में सबसे ज्यादा परिवारवाद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 23 जून को हम लोग मीटिंग के लिए पटना जा रहे हैं, वहीं प्लान होगा की आगे क्या करना है। इससे पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि समान नागरिक संहिता का मामला तीसरी बार सता पाने के लिये उठाया जा रहा है। समान नागरिक संहिता का बीजेपी भय दिखा रही है, बीजेपी मुसलमान को हिन्दुस्तानी नहीं मानती है। बीजेपी मदारी है और देश की जनता को बंदर समझती है।

इतिहास जो होता है वो होता है। इतिहास पर टिप्पणियां हो सकती हैं, इतिहास पर शोध हो सकता है। इतिहास पर बैठकर चर्चा कर सकते हैं, इतहिास के नए पहलुओं को उजागर कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जहां इतिहास बदलने की कोशिश की गई है, तो वहां बदलने वाले ही बदल गए हैं।

Back to top button