Close
खेल

Tokyo Olympics : आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत, कजाकिस्तान को 6-2 से हराया

नई दिल्ली – जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन, एक साल बाद देरी से ही कोविड 19 महामारी में ओलंपिक खेल खेले जा रहे हैं। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भारत के कई अहम मुकाबले होने हैं, आज भारत तीरंदाजी में जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खेलेगा।

तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व मिराज़ अहमद खान और अंगद वीर बाजवा कर रहे हैं। अभी तीरंदाजी में कज़ाकस्तान को 6-2 हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचा है। अब इस खेल में आज 10 बजे से भारत का मुकाबला कोरिया से होना है। इसके अलावा तलवारबाजी में भी भारत की भवानी देवी ने ट्यूनीशिया की नाज़िया बेन अजीजी को हराकर भारत का नाम रौशन किया है।

इस भारतीय टीम ने कजाखिस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से हराने में सफल रही। भारत की तरफ से अतनु दास ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच बार 10 अंक अर्जित करने में कामयाब रहे। भारतीय तिकड़ी के लिए यह मुकाबला बिलकुल आसान नहीं था। क्योंकि तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में गैन किन नौवें स्थान पर रहे थे और उनके नेतृत्व में कजाखस्तान की टीम चौकाने वाले परिणाम दे सकती थी। विपक्षी टीम ने शानदार शुरुआत की। लेकिन इस दौरान भारतीय टीम चौकन्ना था उसने तुरंत वापसी करते हुए कजाखिस्तान पर दबाव बना लिया।

कजाखिस्तान की टीम के खिलाड़ियों ने 10, 9 और 9 अंक बनाकर बेहतर शुरुआत की। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने समान रूप से 9 अंक बनाए। टीम इंडिया की ओर से पहले सेट के दूसरे चरण में 9, 10 और 10 बने और भारत एक अंक के आधार पर यह सेट जीतने में सफल रहा। जबकि प्रतिद्वंदी टीम के दो खिलाड़ी 8-8 अंक बना पाए।

Back to top button