×
खेलमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को मजाकिया अंदाज में किया बर्थडे विश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों एक साथ बहुत प्यार लगते हैं। फैंस को वो बहुत पसंद भी हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली आज पूरे 35 साल के हो चुके हैं और इस खास दिन पर जब पूरी दुनिया अपने फेवरेट क्रिकेटर को विश कर रही है, तो भला उनकी पत्नी कैसे पीछे रह जातीं। अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पतिदेव को विश किया है।

अनुष्का शर्मा ने रोमांटिक और फनी पोस्ट शेयर की


विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने उनके लिए एक रोमांटिक और फनी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में विराट कोहली की तारीफ तो की, लेकिन उसके साथ शेयर की गई एक तस्वीर बेहद फनी है।

अनुष्का द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर उस न्यूज की है, जब विराट कोहली बिना बोल के T-20 में विकेट लेकर, ऐसा करने वाले इकलौते बॉलर बने थे। दरअसल, साल 2011 में विराट कोहली ने पहली बार T-20 बॉलिंग की थी। उन्होंने पहली बॉल वाइड डाली थी, लेकिन इसमें धोनी ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर केविन पीटरसन को स्टम्प आउट कर दिया था। क्योंकि बॉल वाइड थी, तो उसकी गिनती नहीं हुई, ऐसे में बिना बॉल के विकेट लेने वाले विराट पहले बॉलर बने।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सालों पहले बने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की न्यूज शेयर करते हुए लिखा, वो अपनी जिंदगी की हर चीज में एक्सेप्शनल (असाधारण) है। लेकिन इसके बावजूद उनकी शानदार जिंदगी में नए एक्सपीरियंस जुड़ते जा रहे हैं। मैं इस जिंदगी में, इसके परे, हर शेप में, हर रूप में और हर तरीके से तुम्हें प्यार करती रहूंगी।

अनुष्का शर्मा का बर्थडे विश


अनुष्का शर्मा अक्सर विराट के बर्थडे पर उनकी फनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। विराट की तीन फोटोज को शेयर करते हुए पत्नी अनुष्का ने इसके साथ क्यूट सा कैप्शन भी लिखा है। आखिरी फोटो में दोनों एक साथ हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं। और अब भी अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं तुमसे इस जन्म में और हमेशा ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।’

अनुष्का द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में विराट कोहली बेहद फनी लग रहे थे, वहीं तीसरी तस्वीर कपल की है।

अनुष्का की पोस्ट पर विराट और अन्य लोगों की प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने अनुष्का की पोस्ट पर दिल और स्माइली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी विराट को शुभकामनाएं देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो विराट कोहली।

वहीं, अभिनेता करण वाही ने इसे महान जन्मदिन की शुभकामनाएं कहा। अनुष्का की पोस्ट और विराट के साथ उनकी तस्वीर से प्रभावित होकर, एक प्रशंसक ने रोते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ लिखा कि आप दोनों, कृपया इतना प्यारा बनना छोड़ दें। विराट के एक कट्टर प्रशंसक ने लिखा कि मैं आपके पति से बहुत प्यार करती हूं। एक प्रशंसक ने भी टिप्पणी की। अनुष्का के एक फैन पेज की टिप्पणी में लिखा था कि आखिरी तस्वीर ने मुझे पागल कर दिया।

दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर से चर्चा में हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरें हैं। कुछ समय पहले अनुष्का और विराट कोहली को एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही खबरें आ रही हैं कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ही अनुष्का ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें न क्लिक करने की रिक्वेस्ट की थी, जिससे इन प्रेग्नेंसी रूमर्स को और हवा मिल गई।

अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म

अनुष्का शर्मा ने नवंबर 2017 में विराट कोहली से शादी की। उन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। वर्कफ्रंट पर, अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button