Close
कोरोनाट्रेंडिंग

सोनू सूद और उनकी टीम ने की ऑक्सीजन आपूर्ति से पीड़ित लोगो की मदद

बेंगलुरु – कोरोना वायरस की भयंकर माहमारी ने पुरे भारत को अपने चुंगल में फसा लिया हैं। देश में ऑक्सीजन और मेडिकल सुविधाएं न मिल पाने से कई लोग हर रोज अपनी जान गवा रहे हैं।

बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद जब से देश में लॉकडाउन लगा था तबसे गरीब, मजदुर और प्रवासी लोगो की मदद के लिए सामने आये थे। देश के कई लोगो ने सोनू को covid19 की इस महामारी में मदद मांगी। सोनू हर रोज covid19 में जरूरतमंद लोगो की मदद कर रहे हैं।

फ़िलहाल सूद और उनकी टीम ने पूरी रात यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि बेंगलुरु के ARAK अस्पताल को ऑक्सीजन प्रदान की जाए जिसने SOS कॉल किया था। कई अस्पताल ऑक्सीजन के संबंधित SOS संदेश कर रहे हे। जिससे जल्द से जल्द मदद मिल पाए। अस्पताल में पहले ही ऑक्सीजन की कमी के कारण दो मरीजों को खो दिया था और 22 अन्य लोगों को खतरा था। सोनू सूद फाउंडेशन के एक सदस्य ने स्थिति के बारे में येलहंका ओल्ड टाउन के निरीक्षक एमआर सत्यनारायण से एक तत्काल कॉल प्राप्त किया और टीम कार्रवाई में जुट गई। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने 16 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की।

Back to top button