x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की शूटिंग शुरू – Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू हो गयी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। आलिया, रणवीर और करण ने सेट की एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में आलिया और रणवीर अपने कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा वीडियो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और क्रू मेंबर्स अपना काम करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक खास होने वाला है। वीडियो में आलिया लाल रंग की साड़ी के साथ नोस रिंग पहनी नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर ने एनिमल प्रिंट आउटफिट पहना है। रणवीर सिंह ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शुरू हो गई है रॉकी और रानी की ये अनोखी कहानी। तो दीजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ।

फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। धर्मेंद्र रोमांटिक किरदार में नजर आने वाले हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। मैं करण जौहर जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जो बहुत ही अच्छी फिल्में बनाते हैं।

Back to top button