Close
भारतराजनीति

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के 11 चरणों के मतदान की तारीखे जारी

पटना – बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 11 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा और चुनाव कुल 11 चरणों में होंगे। अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।

नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में बिहार पंचायत चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुरुआत में उन जिलों में चुनाव होंगे जहां बाढ़ नहीं है। बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतिम चरण में मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत ग्राम न्यायालय के विभिन्न पदों पर 11 चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर 2021 को होगी। ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के छह पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल है।

प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से होंगे। इस बार मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम से होगा। पंच और सरपंच पद के लिए मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा। राज्य चुनाव आयोग की ओर से डिजिटल फॉर्मेट में आरक्षण रोस्टर सीट तैयार की जा रही है।

Back to top button