x
ओलिंपिकखेल

Tokyo से वापस लौटा भारतीय ओलंपिक दल, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत -Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रिकॉर्ड पदक के साथ टोक्यो ओलंपिक का समापन कर भारतीय दल स्वदेश लौट चुका है। एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हो रहा है। एयरपोर्ट के बाहर कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के दोस्त और परिवार स्वागत के लिए खड़े हैं।

बता दें, टोक्यो ओलंपिक से लौट रहे भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम हो रखा है। उनके स्वदेश लौटने से पहले दिल्ली पुलिस ने इंदरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी था। एयरपोर्ट के एक अधिारी के मुताबीक, टर्मिनल 2 और 3 के पास एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के कुछ वरिष्ठ अधिकारीयों ने घेरा बंदी किया है। एथलीटों की फ्लाईट 3 से 4 बजे के बीच लैंड होने की संभावना है।

दिल्ली पुलिस के अलावा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड टीमों को भी तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिाकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, आम लोगों को यहां इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है, पर लोगों के उत्साह को देखते हुए भीड़ जमा हो सकती है। इसलिए किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए पुखता इंतजाम किए गए हैं।

भारत ने इस तरह से एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतकर टोक्यो खेलों में अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का किसी एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने लंदन ओलंपिक 2012 में छह पदक जीते थे। भारत अभी तोक्यो की पदक तालिका में 47वें स्थान पर है। हरियाणा के खांद्रा गोव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय चोपड़ा शुरू से ही आत्मविश्वास से भरे हुए थे और किसी भी समय दबाव में नहीं दिखे।

Back to top button