x
ट्रेंडिंगविश्व

समुद्र के अंदर लड़की से Rape, बीच पर मौजूद थे सैकड़ों लोगों, किसी को नहीं लगी भनक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

लंदन- इंग्लैंड में एक नाबालिग से हजारों की भीड़ के सामने बलात्कार हुआ, लेकिन किसी को भनक तक नहीं हुई। दरअसल पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गई थी। वहीं एक लड़के ने उसके साथ रेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पानी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। फ़िलहाल पुलिस इस संबंध में एक 17 वर्षीय लड़के की तलाश कर रही है। आरोपी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 वर्षीय पीड़िता 18 जुलाई को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ शहर के एक बीच पर अपने दोस्तों के साथ गई थी। यहां उसका सामना एक लड़के से हुआ, जो बोलचाल में पाकिस्तानी लग रहा था। आरोपी पीड़िता को बातों में उलझाकर पानी में ले गया। जहां थोड़ी गहराई में पहुंचने के बाद उसने लड़की का बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को बताया था कि उसकी उम्र 17 साल है और वो बर्मिंघम का रहने वाला है। उसकी बोलचाल से वह पाकिस्तानी लग रहा था। यह वारदात दोपहर तीन बजे के करीब हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग समुद्र तट पर मौजूद थे।

पुलिस ने लोगों से आरोपी को पकड़ने में मदद मांगी है। आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, उस दिन बीच पर ली गईं तस्वीरों को भी खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपी का चेहरा सामने आ सके। हालांकि, अब तक उसे कोई सफलता नहीं मिली है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी लड़का कहीं गायब हो गया। जब उसने पानी से बाहर निकलकर अपने दोस्तों को इस बारे में बताया तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ।

Back to top button