x
खेलट्रेंडिंग

IPL Auction : ऑक्शन का पहला दिन खत्म, ईशान किशन बने सबसे महंगे प्लेयर, देखें पूरी लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन का पहला दिन खत्म हो गया है. शनिवार को बेंगलुरु में कई खिलाड़ियों की बोली लगी, इसमें सबसे ज्यादा दाम ईशान किशन को मिला जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा. नीलामी की शुरुआत शिखर धवन से हुई, जिन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा. पहले दिन ऑक्शन में कई फैसले चौंकाने वाले रहे, आवेश खान को लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा तो दीपक चाहर पर 14 करोड़ रुपये खर्च हुए.

दिन की आखिरी बोली नेपाल के संदीप के नाम थी. लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. अब एक बार फिर रविवार को आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू होगा, दोपहर 12 बजे से टीमें ऑक्शन करेंगी. जो खिलाड़ी आज नहीं बिक पाए हैं, उन्हें कल एक बार फिर मौका मिलेगा.

आईपीएल 2022 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी –

1.इशान किशन- मुंबई इंडियंस ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 15.25 करोड़ खर्च किए.

2.दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को खरीदने के लिए खजाना खोला और 14 करोड़ रुपये लुटाए.

3.श्रेयस अय्यर- अय्यर मार्की प्लेयर में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

4. निकोलस पूरन- वेस्ट इंडीज के व्हाइट बॉल उपकप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

5. शार्दुल ठाकुर- भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा.

6. वानिंदु हसारंगा- श्रीलंका के इस स्पिन ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

7. हर्षल पटेल- पिछले सीजन के पर्पल कैैप विनर हर्षल पटेल को RCB ने खुद से जोड़े रखने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए.

8. लॉकी फर्ग्यूसन- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा.

9. प्रसिद्ध कृष्णा- भारतीय टीम के उभरते तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये का दांव लगाया है.

10. कैगिसो रबाडा- साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

देखें पहले दिन बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट –
शिखर धवन- 8.25 करोड़, पंजाब किंग्स
रविचंद्रन अश्विन- 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
पैट कमिंस- 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
कगिसो रबाडा- 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स
ट्रेंट बोल्ट- 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़, गुजरात टाइटन्स
फाफ डु प्लेसिस- 7 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
क्विंटन डी कॉक- 6.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

मनीष पांडे- 4.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
शिमरोन हेटमायर- 8.50 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
रॉबिन उथप्पा- 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
जेसन रॉय- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स
देवदत्त पड्डीकल- 7.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
ड्वेन ब्रावो- 4.40 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
नीतीश राणा- 8 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
जेसन होल्डर- 8.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
हर्षल पटेल- 10.75 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दीपक हुड्डा- 5.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
वानिंदु हसारंगा- 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वाशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
क्रुणाल पंड्या- 8.25 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल मार्श- 6.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

अंबति रायडू – 6.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
ईशान किशन- 15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस
जॉनी बेयरस्टॉ- 6.75 करोड़, पंजाब किंग्स
दिनेश कार्तिक- 5.5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
निकोलस पूरन- 10.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

दीपक चाहर- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
टी. नटराजन- 4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
प्रसिद्ध कृष्णा- 10 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
लॉकी फर्ग्युसन- 10 करोड़, गुजरात टाइटन्स
जोश हेजलवुड- 7.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मार्क वुड- 7.5 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
भुवनेश्वर कुमार- 4.20 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
शार्दुल ठाकुर- 10.75 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
मुस्तफिजुर रहमान- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

कुलदीप यादव- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
राहुल चाहर- 5.25 करोड़, पंजाब किंग्स
युजवेंद्र चहल- 6.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

प्रियम गर्ग- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद
अभिनव सदारंगानी – 2.6 करोड़, गुजरात टाइटन्स
डेवाल्ड ब्रेविस – 3 करोड़, मुंबई इंडियंस
राहुल त्रिपाठी- 8.5 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
रियान पराग- 3.80 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
अभिषेक शर्मा- 6.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
सरफराज खान- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
शाहरुख खान- 9 करोड़, पंजाब किंग्स
शिवम मावी- 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
राहुल तेवतिया- 9 करोड़, गुजरात टाइटन्स
कमलेश नागरकोटी- 1.10 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
हरप्रीत बरार- 3.8 करोड़, पंजाब किंग्स
शाहबाज़ अहमद- 2.4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

केएस भरत- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
अनुज रावत- 3.4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
प्रभसिमरन सिंह- 60 लाख, पंजाब किंग्स
शेल्डन जैक्सन- 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
जितेश शर्मा- 20 लाख, पंजाब किंग्स

बसिल थाम्पी- 30 लाख, मुंबई इंडियंस
कार्तिक त्यागी- 4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
केएम आसिफ- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स
आकाशदीप- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आवेश खान- 10 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
अंकित सिंह राजपूत- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स
नूर अहमद- 30 लाख, गुजरात टाइटन्स
मुरुगन अश्विन- 1.60 करोड़, मुंबई इंडियंस
केसी करियप्पा- 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स
श्रेयस गोपाल- 75 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद
साई किशोर- 3 करोड़, गुजरात टाइटन्स

Back to top button