भारत
Breaking News: मंडी जिले के पंडोह में भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली NH 3 हुआ ब्लॉक्ड
हिमाचल प्रदेश – मानसून के आगाज के साथ ही मंडी जिले पंडोह डैम के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। सड़क पर मलबा गिरने से मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर ठप हो गया जिससे एनएच पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
Himachal Pradesh: Chandigarh-Manali NH 3 blocked due to landslide at Pandoh in Mandi district pic.twitter.com/369jIgdFWl
— ANI (@ANI) July 19, 2021
भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद मंडी पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। इसे ध्यान में रखते हुए यहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने पंडोह में ही यातायात रोक दिया ताकि कोई भी अनहोनी न हो।