x
खेलभारत

पंचतत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह, नम आंखों से दी गई विदाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। चंडीगढ़ में ‘फ्लाइंग सिख’ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के खेल मंत्री समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में हुआ। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को सेक्टर-8 वाले घर पर रखा गया था। शव वाहन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होगा और पंजाब में एक दिन का शोक भी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थल पर भी पहुंचे।

Back to top button