x
खेलट्रेंडिंग

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री ने ‘सरनेम’ हटाया -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – युजवेंद्र चहल जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं गए हैं। उन्हें आराम दिया गया है। चहल फिलहाल एशिया कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। इस बार चहल खेल के लिए नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, चहल ने इंस्टाग्राम के जरिए ही कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

सोशल मीडिया पर दोनों के द्वारा किए गए इस काम के बाद लोग हैरान हैं। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, धनश्री ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है। धनश्री हाल ही में सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और श्रेयस अय्यर के साथ नजर आई थीं। उस तस्वीर को सूर्यकुमार ने शेयर किया था।

चहल पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर लगाई। वहीं, धनश्री ने इंस्टाग्राम बायो में अपने नाम में बदलाव किया। उसके बाद से यह कहा जाने लगा कि इस जोड़े के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। चहल ने स्टोरी में जो तस्वीर लगाई थी उस पर लिखा था- नई जिंदगी की शुरुआत होने वाली है। वहीं, धनश्री ने अपने नाम से सरनेम ‘चहल’ को हटा दिया। इसके अलावा उन्होने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देती है।

Back to top button