x
भारत

Mumbai में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : देश में कई जगहों पर भारी बारिश शुरू है। जबकि कही-कही भीषण गर्मी भी है। इस बीच मुंबई में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके बाद आज सुबह से ही मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से गाड़ियां भी धीमी गति से चलाई जा रही हैं।

साथ ही बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम सुबह से ही लगा हुआ है। एक्सप्रेस वेस्टर्न हाइवे पर बड़े पैमाने पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। आधे घंटे के सफ़र के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। मुंबई में 9 जून को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मुंबई, रायगढ़, ठाणे और कोकण में रेड अलर्ट जारी किया। इसके बाद रविवार को उसमें बदलाव करते हुए उसे ‘ऑरेंज अलर्ट’ कर दिया है।

फिलहाल मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी करके कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई शहर में आज 28.55 मिलिमीटर बारिश रेकॉर्ड की गई है। मुंबई के पूर्व और पश्चिमी उपनगरों की बात करें तो 18 मिलीमीटर तक बारिश रेकॉर्ड की गई है। कई जगहों पर रूक-रूक कर हो रही इस बरसात में जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया है।

Back to top button