Close
विश्व

चीन की वुहान लैब में पिंजरे के अंदर चमगादड़ों को रखे जाने का खुलासा

बीजिंग – कोरोना पर अब एक और नया खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक चीन की वुहान लैब में पिंजरे के अंदर चमगादड़ों को रखा जाता था और ये तस्वीर उसी की है देखिए पिंजरे में चमगादड़ नजर आ रहे हैं। आगे वीडियो में वैज्ञानिक चमगादड़ों को कीड़े खिलाते दिख रहे हैं। इसी वीडियो में चमगादड़ों का झुंड भी नज़र आता है और कई वैज्ञानिक भी दिख रहे हैं।

हालांकि वुहान लैब की इन तस्वीरों से WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के वो दावे खारिज हो रहे हैं। जिसमें उसने कोरोना के वुहान लैब से निकलने के संदेह को षडयंत्र करार दिया था। मौजूदा समय में चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर बुरी तरह घिर चुका है। दुनिया भर के करीब पचास देशों ने तीन-तीन मोर्चों पर चीन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। साउथ चाइना सी में वॉर एक्सरसाइज़ गोला बारूद का धमाकेदार मोंटाज नीले समंदर में ये विश्वशक्ति की धमक है। चीन की लाल सेना को हद में रहने की हिदायत है। सुलगते समंदर में बारूदी साजिश के खिलाफ बारूदी बारिश हुई तो चीन तिलमिला उठा। चालबाज़ चीन को घेरने की एक और तैयारी हुई तो बीजिंग बिलबिला उठा।

करीब एक हफ्ते तक साउथ चाइना सी में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के जंगी जहाज़ ज्वाइंट एक्सरसाइज़ करते रहे हुए फाइटर प्लेन और लड़ाकू हेलीकॉप्टर से गोले दागे जाते रहे और इस साझा युद्धाभ्यास की धमक से जिनपिंग की आर्मी बौखलाती रही।

Back to top button