x
भारत

Pakistan में भारतीय दूतावास पर मंडरा रहा खतरा! भारत ने जताया विरोध


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पाकिस्तान की इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था में खासी लापरवाही बरती जा रही है। भारत ने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये पर अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से हाल ही में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, मई के अंतिम हफ्ते में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हाई सिक्योरिटी जोन यानी राजनयिक एन्क्लेव में कुछ अजीब गतिविधियों को देखा गया। भारतीय उच्चायोग के बाहर लोगों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें से लोगों को पीपीई किट समेत कोविड-19 राहत सामग्री के बॉक्स उतारते देखा गया। इनमें से एक ने बॉक्स के साथ खड़े होकर तस्वीरें भी क्लिक कीं। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में भारतीय उच्चायोग था। बता दें कि जहां तस्वीरें क्लिक कीं गईं वहां फोटोग्राफी प्रतिबंधित है।

दोनों देश वैश्विक महामारी के कारण उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे त्वरित आपूर्ति के लिए सहयोग के संभावित तरीकों की संभावनाएं तलाश सकते हैं। इससे कुछ दिनों पहले इमरान खान ने भी ट्वीट कर भारत में कोरोना को लेकर एकजुटता दिखाई थी। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के मदद के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

Back to top button