अहमदाबाद – कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस और अब व्हाइट फंगस आ गया है। यह बीमारी मुख्य रूप से इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड कोविड-19 रोगियों को प्रभावित कर रही है। इस बीच, अब येलो फंगस सामने आया है। येलो फंगस का यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। गाजियाबाद के ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीपी त्यागी का दावा है कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के मुकाबले येलो फंगस कहीं ज्यादा खतरनाक है।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक देश में अब तक ब्लैक फंगस के 5424 नए केस सामने आए हैं। ये केस 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में हैं। इसमें से 4556 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। साथ ही 55 प्रतिशत मरीजों को डायबिटीज थी। फिलहाल अभी गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर 2165 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 1188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।