x
कोरोनाभारत

Corona Update In India : राहत! 24 घंटे में 1.27 लाख नए मामले, मौत का आंकड़ा 3 हजार से कम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर लगातार कम हो रहा है और पॉजिटिविटी रेट भी नीचे जा रही है। पिछले 5 दिनों से लगातार 2 लाख से कम नए केस सामने आ रहे हैं। इससे पहले मई महीना भारत के लिए काफी खतरनाक रहा। सिर्फ मई में कोविड-19 के 88.82 लाख से अधिक केस सामने आए जो देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 फीसदी है।

मई में वायरस से 1,17,247 लोगों की जानें गईं, जो अब तक इस संक्रमण से हुई 3,29,100 मौतों का 35.63 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,27,510 नए मामले पाए गए। इस दौरान 2795 लोगों की मौत हुई। सोमवार को 2 लाख 55 हजार 287 लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में अब तक 21,60,46,638 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को देश भर में 27.80 लाख डोज लगाई गई। देश में अब तक 17.12 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.48 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

Back to top button