x
भारत

महाशिवरात्रि : 21 लाख दीपों से रोशन होगा उज्जैन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जलाया पहला दीपक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मध्यप्रदेश – बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों शिव नवरात्रि मनाई जा रही है. इस शुभ अवसर पर विगत वर्ष की भांति शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किया गया था। वैसे ही इस वर्ष में भी उज्जैनवासी 21 लाख दीप जलाएंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी दीप जलाने को लेकर प्रदेशवासियों से आह्वान किया है। विगत वर्ष शिवरात्रि में 11 लाख 71 हजार से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड मध्यप्रदेश के उज्जैन का नाम दर्ज कराया था। इस बार भी गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा।

पिछले साल उज्जैन में महाशिवरात्रि पर मिट्टी के 11,71,078 दीये जलाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस बार 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह अभूतपूर्व आयोजन समाज और सरकार की भागीदारी से ही संभव होगा। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शिप्रा नदी के किनारे के साथ शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों और घरों की भी आकर्षक रूप से सजावट कर दीपक जलाए जाएंगे।

उज्जैन एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई खास और आम नागरिक बनेंगे। शिव ज्योति अर्पणम नाम से होने वाला यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा। इसमें उपयोग हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा।

Back to top button