x
भारतराजनीति

“केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, सफेद रंग की जगह हरा हिस्सा बढ़ाया”


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर दिल्ली सरकार केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने-सामने है। दरसअल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश जब भी टीवी पर संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरुप पर बेबस ही ध्यान चला जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। इससे गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। प्रहलाद सिंह पटेल ने केजरीवाल से अपील की है कि वो इसमें सुधार करें।

संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बैकग्राउंड में जिस तरह से हरे कलर को दिखाया गया है। ऐसा लगता है सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। दिल्ली के मुख्यमंत्री भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने लगातार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। जब भी वह मीडिया को संबोधित करते हैं, तब उनके पीछे हमेशा दो तिरंगे लगे होते हैं। अब तिरंगों को नियमानुसार ना लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई है।

Back to top button