x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विजयकांत को अंतिम विदाई देने में,थलपति विजय को किसी ने मारी चप्पल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – तमिल सुपरस्टार विजय के साथ गुरुवार रात को कुछ ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह गए। वो 28 दिसंबर को अपने गुरु विजयकांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जब उन्हें भीड़ ने घेर लिया। हर कोई अपने फेवरेट स्टार को छूने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने एक्टर पर चप्पल फेंक दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी निंदा कर रहा है।

थलापति विजय का वीडियो

गत 28 दिसंबर 2023 की शाम को दिवंगत एक्टर और राजनेता विजयकांत के अंतिम-दर्शन के लिए चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड पर साउथ इंडस्ट्री के कई लोग इकट्ठा हुए थे। थलापति विजय भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी जगह से थलपत विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि जब थलापति विजय भीड़ के बीच से आगे बढ़ रहे थे, तब किसी ने उन पर चप्पल फेंकी जो सीधा उनके सिर पर जाकर लगी। हालांकि थलापति विजय ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ते गए। लेकिन उनके पीछे चल रहे एक शख्स ने तुरंत चप्पल उठाकर उस दिशा में फेंकी जहां से वह आई थी।

मशहूर हस्तियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है

विजय के साथ हुए इस बुरे व्यवहार को देखकर फैंस बहुत परेशान हैं। एक ने लिखा, ‘वो ठीक से श्रद्धांजलि भी नहीं दे पा रहे हैं। फैंस के प्यार को समझ सकते हैं, लेकिन ये सही समय नहीं है दोस्तों, मशहूर हस्तियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘OMG… कैप्टन के फैंस इतने आक्रामक हैं… ये नहीं पता था… क्यों?’ एक अन्य ने लिखा, ‘हर चीज के लिए जगह और समय होता है… सभी सेलेब्स को संयम और गरिमा दिखानी होगी।’

थलापति विजय के खिलाफ इस अपमानजनक घटना की निंदा

अजीत के फैन क्लब ने लिखी ये बात आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- हम अजीत के फैंस थलापति विजय के खिलाफ इस अपमानजनक घटना की निंदा करते हैं। कोई भी हो, अगर वह हमारे घर आता है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए। एक्टर विजय पर चप्पल फेंकना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मजबूत बने रहें विजय। जानकारी के अनुसार थलापति विजय और अजीत के फैंस आपस में भिड़ते रहते हैं।

Back to top button