Close
विश्व

मेलिंडा और बिल गेट्स ने तलाक की घोषणा की

वॉशिंगटन – हालही में माइक्रोसॉफ्ट के फॉउंडर बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने अपने वैवाहिक जीवन में से अलग होने की घोषणा की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशियल मीडिया पर ट्वीट करके अपने फेन्स को बतायी। दोनों संयुक्त रूप से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चलाते हैं।

युगल ने ट्वीट करते हुए लिखा ” हमें अब विश्वास नहीं है कि हम एक जोड़े के रूप में एक साथ बढ़ सकते हैं। बहुत सोचा और … हमारे रिश्ते पर काम करने के बाद, हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है “।

आपको बता दे की दोनों पहली बार न्यूयॉर्क में एक व्यापार शो में मिले थे। उसके बाद दोनों ने 1987 में एकदूसरे को डेटिंग करना शुरू किया था। फिर 1994 में हवाई में नए साल के दिन दोनों ने शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। अब 27 साल के बाद दोनों ने एकदूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

Back to top button