x
कोरोनाभारत

मनीष सिसोदिया का डरावना वाला बयान, बोले- कल सुबह तक अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं पहुंची तो मच जाएगा हाहाकार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश के साथ-साथ दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेकाबू होते जा रही है। अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक में कमी महसूस हो रही है। इससे मरीज और सरकार दोनों की परेशान है। इधर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा – दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन उपलब्ध है। हम एक हफ़्ते से दिल्ली को ऑक्सिजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की माँग कर रहे हैं जोकि केंद्र सरकार को करना है। अगर कल सुबह तक पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं पहुँची तो हाहाकार मच जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘आज सुबह तक 12,71,00,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। मृत्यु दर 1.18% है जो लगातार कम हो रही है। परसों देश में 1.93% लोग ICU बेड पर थे तो आज 1.75% हैं। परसों वेंटिलेटर पर 0.40% लोग थे आज भी इतने ही हैं। परसों देश में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4.29% लोग थे जो आज 4.03% है। पिछले साल भी 80% से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में रहते थे।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद केजरीवाल होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

Back to top button