x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

List: सोशल मीडिया पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेसस हो या सेलेब्स वे अच्छे से जानती है की अपने फेन्स का दिल जीतने के लिए क्या करे। सिनेमा जगत ऐसी दुनिया है जहां पर हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है। अगर हम बात बॉलीवुड की हसीनाओं की करें तो वह हरदम परफेक्ट और हॉट फिगर दिखाने के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और आए दिन अपने सेक्सी और कर्वी फिगर की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है।

हमने आपके लिए एक ऐसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट बनाई है जिन्होंने अपने शरीर पर बने निशानों को भी गर्व के साथ दिखाया है और अपने प्रशंसकों को उनके शरीर को स्वीकार करने और उससे प्यार करने के लिए प्रेरित किया है। अपने शरीर पर आए निशानों को वह बेबाकी से हॉट अंदाज में दिखाती हुई नजर आती है।

मलाइका अरोड़ा :

इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि उनके परफेक्ट और हॉट फिगर को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता लेकिन आपको बता दें वह एक बेटे की मां है। मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ और फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। यहां तक कि कई बार मलाइका अरोड़ा अपना सेक्सी फिगर दिखाते हुए अपने स्ट्रेच मार्क्स भी लोगों की परवाह कोई बिना दिखा चुकी है।

एमी जैक्सन :

एमी जैक्सन ने गर्भवती होने के दौरान अपने बढ़े हुए बेली बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ग्रीस? नहीं! … मुंचकिन और मैं अपनी बाकी की गर्मी पीछे के बगीचे में बिता रहे है, उनके छोटे दिखने का इंतजार कर रहे है। आधिकारिक तौर पर गर्भावस्था के 33वें हफ्ते में। मेरे शरीर और मेरे पेट को गले लगाते हुए।

परिणीति चोपड़ा :

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। बॉलीवुड में डेब्यू करने के दौरान परिणीति चोपड़ा का वजन थोड़ा ज्यादा था लेकिन उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी फिटनेस प्राप्त कर ली थी। इसी कारण परिणीति चोपड़ा के शरीर पर कई जगह स्ट्रेच मार्क्स आ गए थे, लेकिन वह बेबाक अंदाज से बिकनी फोटोशूट के दौरान अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाने से भी नहीं कतराती है।

उर्वशी ढोलकिया :

कुछ महीने पहले, उर्वशी ढोलकिया ने इंस्टाग्राम पर सेक्सी ब्लू बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं और अपने स्ट्रेच मार्क्स को फ्लॉन्ट किया। उसने लिखा नारीत्व को गले लगाना अज्ञात समय से, महिलाओं का न्याय किया गया है! वे कैसे दिखते है, क्या पहनते हैं और कैसे व्यवहार करते है। पिक्चर परफेक्ट होने का सरासर दबाव एक ऐसी चीज है जिसे मैंने हर कदम पर टाल दिया है क्योंकि एक महिला के रूप में मुझे खुद होने का पूरा अधिकार है, जो मैं चाहती हूं उसे पहनें, जो मैं चाहती हूं वह करें और अपनी जिंदगी ठीक वैसे ही जिएं जैसे मैं चाहती हूं!

प्रिया आहूजा :

प्रिया आहूजा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा चुकी है। यहां तक कि प्रिया आहूजा ने खुद अपने स्ट्रेच मार्क्स का खुलासा अपनी तस्वीरों से किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी त्वचा ढीली होती जा रही है और उनकी बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स आ रहे है।

ज़रीन खान :

जरीन खान ने अपनी तस्वीर शेयर कर अपने स्ट्रेच मार्क्स को गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया और ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए लिखा उन लोगों के लिए जो यह जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि मेरे पेट में क्या खराबी है, यह एक ऐसे व्यक्ति का प्राकृतिक पेट है जिसने 50 किलो से अधिक वजन कम किया है।

दिशा पटानी :

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रह चुकी दिशा पटानी भी काफी फेमस है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। यहां तक कि वह हर रोज बिकनी में अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती है। तस्वीरों को शेयर करते हुए हॉट अंदाज में वह अपने बॉडी पर आए स्ट्रेच मार्क्स भी फ्लॉन्ट करती है।

Back to top button