x
मनोरंजन

रोहन श्रेष्ठा के साथ मालदीव में एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूर! ये फोटोज देख फैंस कहने लगे बहुत कुछ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी कुछ बातें सामने आई है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने हालही में एक तस्वीर शेयर की है। वह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा भी मौजूद हैं। श्रद्धा कपूर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो मालदीव में छुट्टियां मनाती हुईं नजर आ रही हैँ। उसी लोकेशन की तस्वीर उनके खास दोस्त रोहन श्रेष्ठा ने भी साझा की है।

तस्वीर से फैंस का मानना है कि दोनों एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। श्रद्धा के कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका ब्रेकफास्ट नजर आ रहा है। रोहन ने भी हुबहु ऐसी ही दिखने वाली जगह और ब्रेकफास्ट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। ये तस्वीरें फैंस और उनके साथी स्टार्स के द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरें पर श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने लिखा है कि ‘चलो वहीं सेटल होते हैं।’

Back to top button