x
मनोरंजन

Sad News : एक्ट्रेस किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर हो गया है। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी बीजेपी के एक सहयोगी ने दी है। हालांकि अब तक एक्ट्रेस और उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं जो ब्लड कैंसर का एक प्रकार है।

दरअसल चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बुधवार को एक विशेष रूप से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले साल उनकी यह बीमारी शुरू हुई है और अब वो ठीक हो रही हैं। अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल बीमारी का पता चला था।

एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, सूद ने कहा कि पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ के घर में किरण खेर की एक बांह टूट गई थी जिसके बाद यहां के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद, उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। ये बीमारी बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी। इस वजह से इलाज के लिए उन्हे 4 दिसंबर को मुंबई जाना पड़ा था।

अरुण सूद ने के मुताबिक, चार महीने के इलाज के बाद वो रिकवर कर रही हैं और अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। लेकिन उन्हें इलाज के लिए लगातार अस्पताल जाना पड़ता है। बता दें कि किरण खेर शोबिज और राजनीति से पिछले कुछ समय दूर हैं और कई मुद्दों पर व उनकी पार्टी से संबंधित विभिन्न मामलों पर उनकी अनुपस्थिति रही है।

Back to top button