x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर अब साथ-साथ आये आएंगे नजर, पहली बार दिखेगी भाई-बहन की जोड़ी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ पहली बार किसी प्रोजेक्ट कर काम करने जा रही हैं। भाई-बहन की जोड़ी दर्शकों को स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। जाह्नवी और अर्जुन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में जानकारी दी है। बता दें कि जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं तो अर्जुन, बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं।

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। ब्लैक कलर के ऑउटफिट में अर्जुन और ऑफ व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में जाह्नवी फनी अंदाज में उछलते कूदते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दोनों ने ही लिखा है कि ‘जल्द आ रहा है…कुछ एक्साइटिंग’.
रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर दोनों ही एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं। दोनों बेहद यादगार शूट करने वाले हैं। जाह्नवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज होने वाली हैं. वहीं जाह्नवी कपूर ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं।

Back to top button