Close
मनोरंजन

रिलीज होते ही जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा लीक

मुंबई – बॉक्स ऑफिस पर आज बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुई है। उसमे से एक हैं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म “संदीप और पिंकी फरार” और दूसरी जॉन अब्राहम और सीरियल किसर इमरान हासमी की फिल्म “मुंबई सागा” शमिल है। इस बीच जॉन को तब बड़ा झटका लगा गया जब उन्हें पता चला की मुंबई सागा रिलीज होते ही लीक हो गयी।

बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम स्टारर मुंबई सागा भी पायरेसी करने वाली साइट्स का नया श‍िकार हो गई है। ये फिल्‍म तम‍िलरॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरूल्‍ज जैसी साइट पर ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से अब मूवी की कमाई पर असर पड़ सकता है। फिल्‍मों की पायरेसी स‍िनेमा इंडस्‍ट्री के ल‍िए एक बड़ा खतरा है।

फिल्म रिव्यू –
संजय गुप्ता ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। मुंबई सागा में कुछ खास नयापन नहीं है। उनकी पुरानी फिल्मों की तरह पुलिस और चोर के बीच बिल्ली और चूहे का खेल नजर आ रहा है। विजय का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है और अमरात्या का किरदार जॉन अब्राहम ने। जॉन को गैंगस्टर बनाने में डायरेक्टर ने फर्स्ट हाफ लगा दिया और कैसे उसे पुलिस पकड़ना चाहती है।

एक्शन से भरपूर फिल्म में बहुत भारी-भरकम डॉयलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है। जैसे कि- बंदूक से निकली गोली ना ईद देखती है ना होली या मराठी को जो रोकेगा, मराठी उसे ठोकेगा।

Back to top button