x
मनोरंजन

Suryaputra Mahavir Karna : कर्ण के अवतार में नजर आएंगे रणवीर सिंह!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। उनकी आने वाली फिल्म ’83’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। इस बीच रणवीर के फैंस के लिए खुशखबरी है। बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अब ‘महावीर कर्ण’ के रोल में नजर आने वाले हैं।

वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ सकते हैं। वह ‘कर्ण’ के रोल में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म से संबंधित किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि फिल्म में कर्ण का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह ने हामी भर दी है।

एक रिपोर्ट की माने तो पूजा एंटरटेनमेंट को फिल्म के लिए रणवीर सिंह परफेक्ट लगते हैं। क्योंकि, इस रोल में वह फिट बैठ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स ने इस रोल को लेकर रणवीर सिंह से बात कर ली है और उनकी तरफ से भी इस फिल्म के लिए हां कर दी गई है। मेकर्स ने 23 फरवरी 2021 को फिल्म की घोषणा की थी।

Back to top button