x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते में दरार, गम में डूबी एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड जगत की सबसे हॉट कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रास्ते अलग हो गए हैं। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब बॉलीवुड के सबसे विवादित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं।

कुछ साल पहले अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इन दोनों सितारों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि इन दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिश्ते में दरार आ गई है। नए साल के मौके पर ही अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अब यह खबरें आ रही हैं कि यह दोनों बॉलीवुड कपल एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इन दोनों बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को ‘दी एंड’ कह दिया है।

बॉलीवुड की एक खबर के अनुसार, मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप से बहुत दुखी हैं। और इस गम के चलते उन्होंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया है। ब्रेकअप की वजह से मलाइका अरोड़ा बहुत उदास हैं और पिछले 6 दिनों से उन्होंने अपने कदम घर से बाहर नहीं निकाले हैं। अर्जुन ने भी इन दोनों मलाइका अरोड़ा से मुलाकात नहीं की है।

हालांकि, कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर को अपनी बहन रिया कपूर के घर पर डिनर पर जाते हुए देखा गया था। रिया कपूर का घर मलाइका अरोड़ा के घर के बहुत करीब है लेकिन अर्जुन कपूर उस दौरान एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए। मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ इस तरह के फैमिली डिनर अटेंड करती रहती हैं लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा को भी नहीं देखा गया था। खबरों की मानी जाए तो तकरीबन 4 सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि ना ही अर्जुन कपूर ने और ना ही मलाइका अरोड़ा ने की है। इस विषय पर यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चुप्पी साधे हुए हैं।

Back to top button