x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन को भेजी राजीव कपूर की तलाक के कागजात प्रस्तुत करने की नोटिस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – थोड़े महीनो पहले 9 फरवरी, 2021को राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। वह अपने भाई-बहनों रणधीर कपूर और रीमा जैन के सिवा उनका कोई परिवार नहीं था।

उन्होंने राजीव कपूर की संपत्तियों के प्रशासन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राजीव कई सालो पहले अपनी पत्नी आरती सभरवाल से तलाक ले चुके हैं। मगर रणधीर कपूर और रीमा जैन के पास यह दिखाने के लिए पर्याप्त कागजात नहीं हैं कि जोड़े को आधिकारिक तौर पर तलाक दिया गया था।

रणधीर कपूर और रीमा जैन का प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट शरण जगतियानी ने न्यायाधीश को बताया कि HC रजिस्ट्री ने उनसे डिक्री की आधिकारिक प्रति मांगी मगर उनके पास तलाक के कागजात की कॉपी नहीं है। वसीयतनामा याचिका पर जज ने कहा कि अगर वह रणधीर कपूर-रीमा जैन को शपथ दिलाते हैं कि वे डिक्री खोजने की कोशिश करेंगे, और अगर अदालत में एक प्रति प्रस्तुत करते हैं, तो वे रजिस्ट्री की स्थिति को दूर करने के लिए तैयार हैं।

Back to top button