Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Holi 2022 : इन स्टार कपल्स की शादी के बाद होगी पहली होली

मुंबई – हर कोई अपने परिवार और पार्टनर के साथ गुलाल और रंगों के साथ मनाने वाला है। होली का त्योहार मनोरंजन जगत में भी काफी धमाकेदार अंदाज में मनाया जाता है। खास बात ये है कि इस साल मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स शादी के बाद पहली होली अपने पार्टनर के साथ मनाते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी के बाद ये पहली होली है। आइए आपको दिखाते हैं वो लिस्ट।

इस लिस्ट में बंगाली बाला मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। मौनी और सूरज नांबियार ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों कश्मीर भी गए थे, यहां पर दोनों ने अपना हनीमून एंजॉय किया था। वहीं, अब शादी के बाद 18 तारीख को मौनी और सूरज साथ में पहली बार होली मनाएंगे।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद कटरीना और विक्की अपने हर त्योहार को साथ मनाने की कोशिश करते हैं और ये उनकी पहली होली होगी। इस बार दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह साथ होली मनाएंगे।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। दोनों ने डेटिंग लाइफ में कई त्योहार एक-साथ मनाए हैं, जिसमें होली भी शामिल है। लेकिन ये पहली होली है, जिसे राजकुमार राव और पत्रलेखा पति-पत्नी के रूप में साथ में मनाने वाले हैं। दोनों के लिए ये होली काफी स्पेशल है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने पिछले महीने 19 फरवरी को शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट बनाने की कोशिश की थी। फरहान और शिबानी के लिए ये होली काफी खास है। दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में होली साथ मनाएंगे। साथ ही दोनों की शादी को एक महीना पूरा भी हो रहा है।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही अंकिता लोखंडे अक्सर अपने पति विक्की जैन संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों, दोनों रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दोनों एक टास्क के दौरान होली खेलते हुए दिखाई दिए थे। शादी के बाद ये दोनों की पहली होली है।

यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड जगत के सीक्रेट कपल रह चुके हैं। दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से बीते साल 4 जून को शादी रचाई थी। यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी और आदित्य की तस्वीरें शेयर कर शादी की खुशखबरी दी थी। यामी और आदित्य भी पहली बार पति-पत्नी के रूप में साथ में होली खेलते हुए दिखाई देंगे।

Back to top button