x
मनोरंजन

मौनी रॉय ने रेस्ट्रॉन्ट के बहार मांगने वाली के साथ किया ऐसा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह दो मांगने वाली महिलाओं को गले लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो पर लोग उन्हें मिले-जुले रिऐक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने मौनी की तारीफ की है। वीडियो शायद रेस्ट्रॉन्ट के बाहर का है। वह डिनर करके निकलीं तो महिलाएं उनसे मांगने लगीं। हालांकि मौनी ने उनको सॉरी बोला कि पैसे नहीं हैं।

मौनी रॉय ने इस आउटिंग के दौरान ब्लैक-वाइट ट्रांसपेरेंट बैकलेस फ्रॉक पहनी थी। वह काफी प्रिटी दिख रही थीं। मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से इस साल जनवरी में शादी की थी। वर्क फ्रंट पर बात करें तो मौनी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ डिनर डेट पर थीं। वह रेस्ट्रॉन्ट से निकलीं तो कुछ महिलाएं उनसे पैसे मांगने लगीं। महिलाओं ने मौनी से कहा, दीदी जो भी दो, दिल से दो इस पर मौनी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया। साथ ही मौनी ने कहा, अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं साथ ही सॉरी भी बोला। दोनों महिलाएं एक-एक बच्चा लिए थीं। मौनी ने बच्चों को भी प्यार किया और बोलीं, बेबी बहुत सुंदर है। मौनी के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने मौनी के लिए हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक ने लिखा है, मौनी रॉय के लिए सम्मान। एक और ने लिखा है, मौनी रॉय बहुत दयालु हैं। कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया है कि यह सब पब्लिसिटी के लिए है। वहीं मौनी के फेवर में एक यूजर ने लिखा है, बात करे तो कैमरा के लिए न करे तो ऐटिट्यूड, इंसान करे तो करे क्या।

Back to top button