x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Tara Sutaria और Kartik Aryan एक साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट ,यूजर ने दिया रिएक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन सबसे यंग एक्टर्स में से एक हैं। वो सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ बेहद हिट फिल्में दी हैं। बेहतरीन फिल्मों के साथ उन्होंने खुद को हिंदी सिनेमा में सबसे महंगे एक्टर्स में से एक बनाया है। हमेशा से उनकी जिंदगी डेटिंग को लेकर काफी चर्चे में रही है। अब कार्तिक अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर को तारा सुतारिया के साथ देखा गया है। आइए देखते हैं आखिर बात क्या है।

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की डिनर डेट ?

एक्ट्रेस तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को शनिवार रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। गाड़ी में बैठने से पहले दोनों स्टार ने एक-दूसरे को हग भी किया और फिर अपनी गाड़ी में रवाना हो गए। इस मौके पर कार्तिक ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहने नजर आए। तो वहीं, तारा को लेपर्ड-प्रिंटेड साइड स्लिट स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप में देखा गया।

तारा सुतारिया ने कार्तिक को लगाया गले

बीती रात Kartik Aaryan को Tara Sutaria के साथ मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में देखा गया। कथित तौर पर यह एक डिनर डेट थी। दोनों के वीडियो और तस्वीरों ने जाहिर तौर पर उनके फैंस को चौंका दिया है। बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अब तक अपने किसी भी प्रोजेक्ट में स्क्रीन शेयर नहीं किया है, लेकिन एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को डिनर डेट के बाद शनिवार की रात को एक साथ कोजी होते देखा गया। शहजादा एक्टर और एक विलेन रिटर्न्स एक्ट्रेस को एक साथ रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया और तारा ने अपनी कार में जाने से पहले कार्तिक को गले लगाया।

कार्तिक और तारा एक ही गाड़ी में

उसी रात लिए गए एक वीडियो में कार्तिक आर्यन को तारा के साथ एक ही कार में जाते देखा गया। दोनों ने लोगों के फोटो खींचे जाने से बचने की कोशिश की। वीडियो में कार्तिक आर्यन सफेद शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं, जिसे उन्होंने काली पैंट और मैचिंग जूतों के साथ पेयर किया है। दूसरी ओर, तारा सुतारिया ब्लैक क्रॉप टॉप, एनिमल-प्रिंटेड स्कर्ट और स्नीकर्स में स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को फ्री हेयरडू और एक हैंडबैग के साथ पूरा किया

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया एक साथ बांद्रा के लॉस कवॉस रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए दिखाई दिए। लॉस कवॉस मुंबई का फेमस रेस्टोरेंट हैं जहां अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते रहते हैं। मीडिया से बचते हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कार्तिक तारा को कार तक ड्रॉप करने आते हैं। वहीं इसके कुछ देर पहले दोनों एक्टर जुहू के जे डब्ल्यू मैरियट से बाहर आते दिखाई दिए थे। पहले कार्तिक बाहर निकलते हैं बाद में तारा सुतारिया बाहर आती हैं। पैपराजी को देखते ही एक्ट्रेस दौड़कर अपनी कार में बैठ जाती हैं।

आखिर क्या चल रहा?

इन दोनों को ऐसे साथ में देखकर फिलहाल किसी बात का अंदाजा लगाना तो मुश्किल है कि आखिर चल क्या रहा है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये बेहतर समझ में आ जाएगा कि ये दोनों किसी फिल्म को लेकर मिल रहे हैं या डेटिंग कर रहे हैं।

मीडिया को देख भागी तारा

सोशल मीडिया पर दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जहां रेस्टोरेंट से पहले तारा निकलती नजर आती है। जैसे ही एक्ट्रेस मीडिया को देखती है वह तुरंत भागने लगती है और जाकर गाड़ी में बैठ जाती है। वहीं तारा के बाद कार्तिक रेस्टोरेंट से बाहर आते दिखाई देते हैं।

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट

इस वीडियो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फ्लॉप पीआर फिर से शुरू हो गया। सारा ने उसे (कार्तिक) छोड़ दिया इसलिए उसे एक और अभिनेत्री की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- वह क्यों भाग रही है। ऐसा लग रहा है कि कुछ चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- साथ में अच्छे लग रहे हैं देखते हैं इन दोनों के बीच क्या पक रहा है।

तारा सुतारिया कर चुकी है आदर जैन को डेट

बता दें, तारा सुतारिया का नाम रणबीर कपूर के कजिन भाई आदर जैन संग जुड़ चुका है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं साल 2023 के शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। तो वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करे तो उनका नाम सारा अली खान से जुड़ा था। साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

कार्तिक आर्यन वर्क फ्रंट

बता दें कार्तिक आर्यन अपनी अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं।जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तो फैंस ने इसपर अपनी राय दी। उनका कहना है कि कहीं दोनों एक्टर एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं? वहीं लोगों का ऐसा भी मानना है कि शायद ये बॉलीवुड की नई जोड़ी है। अब देखना ये है कि कार्तिक और तारा कब इस बारे में खुलकर बात करते हैं।

Back to top button