x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

करण जौहर ने अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, कही थी ऐसी बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यश राज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में वे अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। लेकिन एक ऐसा वक्त था, जब अनुष्का और रणवीर को लेकर ऐसा नहीं सोचा जाता था। फिल्ममेकर करण जौहर भी उन्हीं लोगों में से थे, जिन्हें लगता था कि अनुष्का और रणवीर बैंड बाजा बारात के लिए सही चॉइस नहीं है। अपने चैट शो कॉफी विद करण में करण ने इस बात का खुलासा किया और दोनों से माफी मांगी।

रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता

बता दें कि 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हैरान भी करता है और पसंद भी आता है। रणवीर सिंह जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। रणवीर आज निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं।

करण जौहर ने रणवीर सिंह को कर दिया था रिजेक्ट

करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा हैंl इसमें वह अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के सामने मान रहे है कि दोनों के करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा को रिजेक्ट कर दिया था। करण ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा को उन्हें न लेने या फिल्म का पोस्टर बदलने की भी बात कही हैंl हालांकि आदित्य चोपड़ा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और उन्हें फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का ट्रेलर भी दिखाया।

फिल्म स्टार वाली बात नहीं लगी- करण जौहर

दरअसल करण जौहर ने फिल्म कंपेनियन की एक सीरीज में कहा था कि ‘जब मैंने 10 साल पहले रणवीर सिंह को देखा था तो मुझे फिल्म स्टार वाली बात नहीं लगी. मुझे लगा था कि इसे फिल्मों में नहीं होना चाहिए. इसके बाद आगे बात करते हुए करण ने बताया था कि ‘लेकिन रणवीर की परफॉर्मेंस देखने के बाद मुझे लगा कि ये लड़का तो सुपर स्टार है’.बता दें कि सन 2019 में करण ने ये बातें कही थीं. करण जौहर का मानना था कि ‘ये दौर सुपर स्टार्स का नहीं बल्कि एक्टिंग करने वालों का है. करण ने यह भी कहा था कि अगर आप एक्टिंग नहीं कर सकते तो शानदार बॉडी होना बेकार है’.

करण जोहर ने किया ये खुलासा

अब कॉफी विथ करण का एक पुराना वीडियो वायरल ही रहा हैंl इसमें करण जोहर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा दोनों को बतौर कलाकार अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यह पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। क्लिप में हम करण जोहर को अनुष्का से कहते हुए देख सकते है, ‘मैं आपको एक सच्ची कहानी बताना चाहता हूं। मैंने आपका ऑडिशन देखा और मैंने कहा कि आप इस लड़की को नहीं ले सकते।’ अनुष्का शर्मा ने तब कहा, ‘मुझे पता है। मैं इस बात को लेकर बहुत आहत थी।’

कही थी ऐसी बात

करण जौहर ने बताया था कि पहली बार जब उन्होंने रणवीर सिंह को देखा तो उनका मुंह बन गया था और उन्होंने आदित्य चोपड़ा से कहा था कि ये बिल्कुल भी गुड लुकिंग नहीं है. करण ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में देखा. वहां ऐडी, टीटी (टेबल टेनिस) खेल रहे थे. आदित्य ने कहा कि इनमें से वो नया लड़का है जो ‘बैंड बाजा बारात’ कर रहा है। वो बहुत शानदार एक्टर है। मैंने कहा वो सब तो ठीक है लेकिन ये कैसा दिख रहा है।’ वहीं रणवीर को भी जब करण ने पहली बार स्टूडियो में देखा था तो यही बात कही थी। उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं। इतना ही नहीं जब आदित्य ने करण को बैंड बाजा बारात का पोस्टर दिखाया था, तब करण ने कहा कि तुम्हें ये पोस्टर बदलना होगा, वरना इसे कौन देखने जाएगा।

फिर सबके सामने मांगी थी माफी

इसके बाद करण ने रणवीर सिंह से कहा, ‘मैं, आदित्य चोपड़ा और यश चाचा के साथ बैठा था। उन्होंने कहा कि उनमें से ‘बैंड बाजा बारात’ का अभिनेता है। मैंने कहा कि कौन है?, उन्होंने फिर रणवीर को इशारा किया और मैंने कहा, ‘वो बैंड बाजा बारात में है?’ करण जोहर ने आगे कहा, ‘उसके बाद मैंने फिल्म का पोस्टर देखा और मैंने कहा कि आपको पोस्टर बदलना होगा। मैंने प्रोमो देखा और मैंने कहा कि इस लड़के में आत्मविश्वास है लेकिन यह इस पोस्टर में नहीं दिखता है। इस पोस्टर को बदल दें।’ तो आदित्य ने करण को कहा था कि तुम प्रोमो देखना, फिर बताना। फिल्म देखने के बाद करण को लगा कि रणवीर और अनुष्का सही में बहुत अच्छे हैं। कॉफी विद करण में करण ने कहा कि मैं इस गलती के लिए आप दोनों से माफी मांगना चाहता हूं।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जमकर की थी तारीफ

करण ने आगे कहा, ‘जब मैने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का पोस्टर देखा तो देखते ही आदित्य को कहा कि इस फिल्म को कोई भी देखना नहीं चाहेगा. इस लड़के में कोई तो बात है लेकिन वो पोस्टर में दिखाई नहीं दे रही, बदलो इसे’. इतना ही नहीं करण ने अनुष्का को लेकर भी आदित्य से बात करते हुए कहा कि-‘तुम इस लड़की को फिल्म में कैसे ले सकते हो?’ हालांकि जब फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज हुई तब करण जौहर पूरी तरह गलत साबित हुए. करण ने बाद में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ करते हुए नेशनल टीवी पर दोनों से माफी भी मांगी थी.

रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म

रणवीर सिंह इन फिल्मो में आएंगे नजर सिंघम अगेन ,डॉन 3 ,तख्त,बैजू बावरा,मिस्टर इंडिया 2

Back to top button