मुंबई – तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने शो में तारक मेहता की कमी को पूरा किया है। हालांकि फैंस को नए स्टार यानी सचिन श्रॉफ के साथ ढलने में थोड़ा वक्त लगेगा। लेकिन इस बीच मेकर्स अब दया बेन के किरदार के बारे में सोच रहे है। फैंस दयाबेन यानि दिशा वकानी का इंतजार कर रहे हैं जो अब तक लंबे समय से शो से गायब है।
पिछले कुछ समय से शो बेहद अलग कारणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। इसी बीत फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। TMKOC सीरियल की जान ‘दयाबेन’ 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद शो में वापसी कर सकती है। दिशा वकानी इस साल दिवाली तक शो में वापसी कर सकती है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी पर्दे पर वापस आएंगी या कोई और नई अभिनेत्री यह कैरेक्टर प्ले करेगी।
शो के लेटेस्ट प्लॉट की बात करें तो जेठालाल दयाबेन को काफी मिस कर रहा है। वो दया को वापस गोकुलधाम में देखना चाहता है। जेठालाल ने दया की वापसी को लेकर जिद पकड़ ली है। सुंदर ने अनाउंसमेंट की है कि दया जल्द ही गोकुलधाम में नजर आएंगी। रिपोर्ट में बताया गया था कि ‘दयाबेन’ का किरदार पर्दे पर वापस आएगा, लेकिन पॉपुलर अभिनेत्री राखी विजान यह भूमिका निभाएंगी। निर्माता दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की वापसी के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं कर सके है।
जिस तरह दिशा वकानी ने दयाबेन के किरदार को निभाया है वैसा शायद ही अब कोई कर सके। उन्होंने इसे आइकॉनिक बना दिया है जिसे हुबहू निभा पानी किसी कलाकार के लिए आसान नहीं होगा। बता दे की दिशा वकानी ने शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। बेटी के जन्म के बाद से दया कभी भी सेट पर नहीं लौटी। फैंस भी 2017 से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है। हर कोई दिशा की कमी महसूस कर रहा है।