कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे को बनाया ‘श्री कृष्ण’
मुंबई – देश में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हमारे सेलेब्स भी कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारती ने इंस्टा पर अपने बेटे गोला की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह श्री कृष्ण के अवतार (Gola In Bal Gopal Look) में नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने गोला के सिर पर मोर पंख लगाकर उन्हें बाल कृष्ण का लुक दिया है। उनके गोद में छोटे गोला का बालकृष्ण अवतार काफी क्यूट लग रहा है। वीडियो के साथ ही भारती ने कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, ‘सब चीजों के लिए भगवान का धन्यवाद।’ इस जन्माष्टमी के मौके पर गोला का यह कान्हा अवतार फैंस का दिल जीत रहा है।
साल 2017 में भारती और हर्ष शादी की शादी हुई थी, जिसके बाद 3 अप्रैल 2022 को उनके बेटे गोला का जन्म हुआ।भारती सिंह इंडिया के टॉप कॉमेडियन में से एक हैं। करियर में वह कई कॉमेडी और रियलिटी शोज होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा भारती सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।