मुंबई – एक्ट्रेस और यूट्यूबर कुशा कपिला ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके है।
दोनों ने तलाक ले किया है। कुशा के इस पोस्ट के बाद मानों उनके फैंस के बीच खलबली मच गई। इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने कुशा को हिम्मत दी, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। थोड़े दिनों के लिए कुशा ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली। अब तलाक के अनाउंसमेंट के 9 दिन बाद कुशा सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई है। यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के लिए पज़ेसिव होती नज़र आ रही है।
कुशा ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है वो एक प्रमोशनल पोस्ट है जिसमें वो दीपिका के साथ दिख रही है। वीडियो में दीपिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताकर उनके किसी और से बात करने पर पजेसिव होती दिख रही है। कुशा को फिर से पुराने वाले अंदाज़ में देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश नज़र आ रहे है।
कुशा और जोरावर की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। .साल 2012 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने इसके बाद फिर शादी करने का फैसला किया। 2019 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कुशा ने इस मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि जोरावर उन्हें पहली ही नजर में पसंद आ गए थे।