x
भारत

JEE Main 2023 का रिजल्ट जल्द ही होगा जारी, यहाँ से करे चेक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – JEE मैन की परीक्षा का परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य सत्र 2 के परिणाम जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। JEE मेन 2023 फाइनल आंसर की NTA द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

NTA द्वारा दिनांक 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में JEE Main 2023 सत्र 2 का आयोजन किया गया था। उम्मीदवार JEE मेन आंसर की 2023 के खिलाफ आज, 21 अप्रैल, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। परिणाम उपलब्ध होने पर, पंजीकृत JEE उम्मीदवारों को अपने स्कोर देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। शिकायतों के आधार पर NTA अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द ही प्रकाशित करेगा।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स :

  • “डाउनलोड JEE मेन 2023 रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
  • आपका JEE मेन 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

Back to top button