x
राजनीति

केंद्रीय मंत्री किरण रिज्जू ने मनीष सिसोदिया के ट्वीट पर दिया जवाब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – एक तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर पुरे देश में जारी हैं उसी बीच दिल्ही में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर, ऑक्सीजन की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं को लेकर धमासान राजकीय सियासत जारी हैं। दिल्ही में जैसे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे उसके साथ राजकीय सियासत भी बढ़ती जा रही दिखाय दे रही है।

परसो भाजपा के प्रखर प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ही सरकार पर लोगो को कोरोना की स्थिति और कोरोना वैक्सीन के जूठे आंकड़ों के बयानों को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया था। साथ ही में केंद्र सरकार पर कई जूठे आरोप लगाने का भी बयान दिया।

संबित पात्र के इस ट्वीट के बाद दिल्ही के डेप्युटी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए की वे इस भयंकर स्थिति पर राजकीय सियासत न करे। साथी में उन्होंने ट्वीट किया ” देश के युवाओं की जान दांव पर लगाकर, उन्हें कोरोना से मरने के लिए मजबूर छोड़कर, 6.6 करोड़ वैक्सीन विदेशों में बेच आए। अपने ही देश के नौजवानों के हिस्से की वैक्सीन पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान… 93 देशों को दे दी… क्यों? क्या मजबूरी है? ”

उनके इस विवादित ट्वीट पर हालही में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिज्जू ने मनीष सिसोदिया को जवाब देते हुए लिखा ” मनीष जी, आज पूरी दुनिया भारत की मदद के लिए आगे आ रही है क्योंकि भारत ने स्थिति के अनुसार अन्य देशों की मदद की। हर राष्ट्र अलग-अलग समय पर आपदा और संकट का सामना करता है। “

Back to top button