x
भारत

Republic Day 2024: इन लोगो को 31 को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार सम्मानित किया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 31 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2023 प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। जिनमें 3 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक 7 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 21 को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीन लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है।

कौन लोग हकदार

किसी भी फील्ड से जुड़े लोग इस पुरस्कार के पात्र होते हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान करती है। इस पुरस्कार (Republic Day 2024) में मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा साइन किया हुआ प्रमाण पत्र और एवं एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक में प्रदान किया जाता है।जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों इन पुरस्कारों के पात्र हैं।ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं।इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता संबंधित है।

किन लोगों को दिया जाता है जीवन रक्षा पदक

जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए जीवन रक्षा पदक दिया जाता है। यह पुरस्कार (Republic Day 2024) तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक में प्रदान किए जाते हैं।

Back to top button