मुंबई – हालही में भारत की India Meteorological Department (IMD) के द्वारा चक्रवात ‘तौकते’ 15 तारीख से 18 तारीख के बीच गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाकों में को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। अरब सागर के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकता’ बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। जिसका कहर फ़िलहाल मुंबई में ज्यादा देखा गया।
#KarismaKapoor shares a glimpse of #CycloneTauktae and urges people to stay indoors and safe as it hits Mumbai. pic.twitter.com/xXb4KsyhS5
— Filmfare (@filmfare) May 17, 2021
हालही में करिश्मा कपूर ने Cyclone Tauktae का 6 सेकंड का वीडियो शेयर किया। साथही में लोगों से घर के अंदर और सुरक्षित रहने का आग्रह किया। अंदाजा लगाया जा सकता हैं की Tauktae सायक्लोन कितनी गति से आगे बढ़ता जा रहा हैं। NDRF (National Disaster Response Force) ने अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘तौकते’ (cyclone tauktae) से निपटने के लिए 54 टीमों की तैनाती के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।
NDRF की टीम ने समुद्री तट के आसपास रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुंबई में, महानगर के 24 नागरिक वार्डों में प्रत्येक में पांच अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को वहां स्थानांतरित किया जा सके। आईएमडी ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और सोमवार को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है क्योंकि तौकता के मुंबई तट के करीब से गुजरने की संभावना है।