x
राजनीति

सांसद रत्न अवार्ड की लिस्ट में इन नेताओ के नाम शामिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – संसद रत्न अवार्ड 2023 के लिए 13 सांसदों को नॉमिनेट किया गया है। इन 13 सांसदों में आठ लोकसभा और पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें राज्यसभा के 5 सांसद और लोकसभा के 8 सदस्यों का नाम है. संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली जूरी समिति ने इन सदस्यों का नाम दिया है। 13वें संसद रत्न पुरस्कार 2023 की घोषणा 25 मार्च को दिल्ली में की जाएगी।

संसद रत्न अवार्ड के लिए कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, भाजपा के बिद्युत बरन महतो, डॉक्टर सुकांत मजूमदार, कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा, भाजपा के विजयकुमार गवित, गोपाल शेट्टी, सुधीर गुप्ता और एनसीपी के डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे को 17 वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है।

इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के मद्देनजर की गई थी। उनका सुझाव भारतीय संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने का था। इसी सुझाव के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गई है. 2010 से शुरू हुआ यह एक निजी पुरस्कार है।

Back to top button