Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बिगड़ी फुकरा इंसान की तबीयत,प्रेरणा मल्हान ने हेल्थ के बारे में दिया बड़ा अपडेट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज, 14 अगस्त को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के ग्रैंड फिनाले का दिन है, जिसके लिए फैंस कई हफ्तों से काफी एक्साइटेंड थे, लेकिन हाल में बिग बॉस के घर से एक बुरी खबर आ रही है, जो कंटेस्टेंट और इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान यानी ‘फुकरा इंसान’ के फैंस के लिए है। इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल, शो के पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत खराब नजर आ रही थी, जिसके बाद अब खबर है कि उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिग बॉस ओटीटी 2 में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान ने काफी सुर्खी बटोरी. हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत नासाज नजर आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा थाहाल में ये खबर उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उनके फैंस तक पहुंचाई है, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया है। अभिषेक की बहन ने अपेडट देते हुए बताया कि इंफ्लूएंसर फुकरा इंसान घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगें, क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती हैं।

अभिषेक मल्हान की बहन बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनहोंने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा ‘अभी पता चला कि अभिषेक की तबियत ठीक नहीं। वो शायद अस्पताल में भर्ती हैं’।बहन प्रेरणा ने आगे लिथा कि ‘इसलिए वो आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। अभिषेक ने पूरे बिग बॉस ओटीटी के पूरे सीजन में सभी का बहुत एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें’।

वहीं अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा की पोस्ट के बाद फैंस बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ अभिषेक मल्हान. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं! फुकरा इंसान आपने पहले दिन से ही पूरे सीजन में हमारा मनोरंजन किया…धन्यवाद”वहीं एक अन्य ने लिखा, “नजर लगा दिए अब्बू के ऊपर… थू थू थू… जल्दी ठीक हो जाओ अभिषेक!! ट्रॉफी आपके घर आ रही है.” एक यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, “पता नहीं इस ट्वीट को देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू क्यों आ गए..मैं उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.”

प्रेरणा मल्हान के इस पोस्ट के बाद अभिषेक मल्हान के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर की ट्रॉफी के लिए घर में पांच कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान , एल्विश यादव , पूजा भट्ट , मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे थे, जिसमें से अभिषेक अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी परफॉर्मेंस से काफी तारीफें बटोरी हैं. जिया शंकर के साथ उनके रिलेशनशिप और मनीषा रानी के साथ उनके प्योर बॉन्ड को दर्शकों ने काफी सराहा. फैंस ने जिया और मनीषा के साथ अभिषेक के लिए कई एडिट्स किए . इन अच्छे संबंधों के अलावा, बेबिका के साथ उनके बीच-बीच में होने वाले झगड़े और दोस्ती शो का मेन अट्रैक्शन थी.

Back to top button