x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा जोनस की सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर जारी,प्रियंका बजाय होलीवूड डंका -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। देसी गर्ल के फैंस उनकी इस एक्शन पैक्ड सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले ‘सिटाडेल’ का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज का दूसरा ट्रेलर भी फैंस के सामने आ गया है। सामने आए लेटेस्ट ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इन चर्चाओं के बीच अब सिटाडेल का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें कहानी की कुछ और परतें खोलने की कोशिश की गयी है। सिटाडेल 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।यह एक महत्वाकांक्षी और बड़े पैमाने पर बनायी गयी सीरीज है, जिसका निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। प्रियंका की सीरीज का प्रोडक्शन स्तर इसी बात से समझा जा सकता है कि रूसो ब्रदर्स एवेंजर्स फिल्मों के जाने जाते हैं।

ट्रेलर में प्रियंका एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस करती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस सीटियां बजा रहे हैं। ट्रेलर ने सभी को दीवाना बना दिया है और सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका की कड़ी मेहनत रंग लाई, वह हॉलीवुड की लीड में नजर आ रही हैं, हमें आप पर गर्व है प्रियंका।’ वहीं दूसरा लिखा है, ‘यह काफी कूल लग रहा, प्रियंका गजब ढा रही हैं। प्रियंका के एक्शन के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं।’

Back to top button