x
मनोरंजन

क्या एक्टिंग छोड़ रहे हैं कार्तिक आर्यन?जताई फूड ब्लॉगर बनने की इच्छा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं। फिल्म स्टार की सिंपलिसिटी, क्यूटनेस, फनी नेचर और शानदार एक्टिंग के चलते उनके करोडो़ं दीवाने हैं। यही वजह है कि फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों पर उनके फैंस की हमेशा नजर बनी रहती है। फिल्म स्टार सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो अपने फैंस के साथ भी जुड़े रहते हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग दिन रात बढ़ती जा रही है। मगर अब हाल ही में फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक ऐसा इशारा कर दिया है। जिससे उनके फैंस परेशान हो उठे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कन्नड़ा भाषा बोलते दिखे कार्तिक

एक वीडियो क्लिप में कार्तिक आर्यन कन्नड़ा में फिल्टर कॉफी ऑर्डर करते दिखाई दे रहे हैं।इस इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।कार्तिक ने लिखा कि उनका बेंगलुरु में ये एक्सपीरियंस बेहतरीन रहा, इस वजह से अब एक्टर सोच रहे हैं कि वो फूड ब्लॉगर ही बन जाए।कार्तिक आर्यन का ये वीडियो बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे का है।इसमें कार्तिक कहते हैं, “थोड़ा-थोड़ा देना ज्यादा मत देना।” इसके बाद उन्हें खाने में सांभर दिया जाता जाता है, जिसे देख वो पूछते हैं कि ये दाल है? इसके बाद उन्हें बताया जाता है कि ये सांभर है।तरह-तरह के साउथ इंडियन डिश उनके सामने एक केले के पत्ते पर रखे जाते हैं।

क्या एक्टिंग छोड़ेंगे कार्तिक आर्यन?

फिल्म स्टार सोशल मीडिया की जान हैं। हाल ही में वो बैंग्लुरू घूमने गए थे। जहां उन्होंने दोस्तों संग कई लजीज डिशेज का स्वाद चखा। इसके लिए फिल्म स्टार कई अलग-अलग रेस्टोरेंट गए और जमकर खाया। अब यहां की ये तस्वीरें शेयर कर फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बैंग्लुरू में इतनी शानदार और यूनिक इटरीज में घूमकर सोच रहा हूं कि फूड ब्लॉगर बन जाऊं।’ इसके साथ ही एक्टर ने हंसने वाली इमोजीस भी शेयर की हैं। कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

इन मूवीज में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

गौर करें कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में सुपरस्टार फिल्म भूल भुलैया 3, चंदू चैंपियन और आशिकी 3 में दिखाई देंगे। सबसे पहले एक्टर की फिल्म चंदू चैंपियन को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में कार्तिक ने ये भी एलान किया है हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 में उनके साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी।

Back to top button