Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Malaika Arora Birthday: करोडो की मालकिन है मलाइका अरोरा,अर्जुन कपूर इस अंदाज किया विश

मुंबई – मलाइका अरोड़ा एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। एक्ट्रेस 48 साल की हो गई हैं। मलाइका अभिनेत्री,डांसर और वीजे रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सफल बिजनेस वुमेन हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 1998 में फिल्म गुड़ नाल इश्क मिठां से की थी।

मलाइका की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के करीब है। वो फिल्म में एक आइटम नंबर पर डांस करने के लिए करोड़ों की मोटी फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज को जज करने के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस 30 से ज्यादा लग्जिरियस ब्रांड को एंडोर्स करती हैं। मलाइका इन ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए करोड़ों की फीस लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा एक अच्छी डांसर भी हैं। एक्ट्रेस ने अपने आइटम नंबर से कई फिल्मों में सनसनी मचा दी है। इन्हीं गानों में से एक है मुन्नी बदनाम हुई। मलाइका फिल्मी पर्दे से दूर टीवी शोज में नजर आ रही हैं. मलाइका एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपए चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस कई ब्रैंड्स को प्रमोट भी करती हैं।

मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस के पास 20 करोड़ की कीमत का अपना घर भी है। मलाइका अरोड़ा के पास लग्जरी कार भी है। उनके पास 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 20 लाख की टोटस इनोवा क्रिस्टा समेत दो अन्य कारें हैं।

Back to top button